पड़ोस के कुम्हार के
चाक पर रखी मिट्टी
और उससे बने बर्तनों से
कच्चे मेरे सपने
जो चले थे
दुनिया से लड़ने
सारी मुसीबतों को झेलकर
आग में तपकर
पक्का होने
ताकि वो तुम्हें शीतल कर सकें
ठेस लगी एक
और पल में टूट गए
Wednesday, January 20, 2010
Monday, January 11, 2010
जब ऐसा हो..
साँसों कि ताल पर
जब गीत डगमगाने लगें
पलकों की कोर पर
जब सपने भीगे आने लगें
शब्दों की भीड़ में
जब सुर खोखले आने लगें
जीवन की सेज पर
जब हाथ कांटे सजाने लगें
तो समझना
मेरे दिल का एक कोना
तुम्हारे लिए मर गया
Saturday, January 9, 2010
तुम बिन..
तुम बिन मेरी क्या कीमत है
एक दिन आँकने बैठी तो पाया
कि पलकों से ख्वाब ओझल हो गए
सपनो से रंग धूमिल हो गए
हाथों को हाथ नहीं सूझता
कोई मुझे जान कर भी नहीं बूझता
धूप अब सर्द सी लगने लगी है
बारिश भी कुछ रुखी हो चली है
हवाओं में वो गुनगुनाहट नहीं रही
चांदनी न जाने क्यों अब न गा है
आँखों में अब आँसू भी नहीं आते
शायद अब हम उन्हें भी नहीं भाते
न जाने कैसे ये सिलसिले चले हैं
अब जाके जाना कि हम कितने अकेले हैं
तुम बिन
एक दिन आँकने बैठी तो पाया
कि पलकों से ख्वाब ओझल हो गए
सपनो से रंग धूमिल हो गए
हाथों को हाथ नहीं सूझता
कोई मुझे जान कर भी नहीं बूझता
धूप अब सर्द सी लगने लगी है
बारिश भी कुछ रुखी हो चली है
हवाओं में वो गुनगुनाहट नहीं रही
चांदनी न जाने क्यों अब न गा है
आँखों में अब आँसू भी नहीं आते
शायद अब हम उन्हें भी नहीं भाते
न जाने कैसे ये सिलसिले चले हैं
अब जाके जाना कि हम कितने अकेले हैं
तुम बिन
सपने..
हर किसी की आँखों में क़ैद
कुछ सपने होते हैं
जो हर किसी के पूरे नहीं होते हैं
जो पूरे हो जायें
वो हकीकत कहलाते हैं
और जो पूरे नहीं होते
उन्हें पलकों में लिए
हम सारी उम्र सोते हैं
कुछ सपने होते हैं
जो हर किसी के पूरे नहीं होते हैं
जो पूरे हो जायें
वो हकीकत कहलाते हैं
और जो पूरे नहीं होते
उन्हें पलकों में लिए
हम सारी उम्र सोते हैं
तुम
मेरे जीवन के साज़ की आवाज़ हो तुम
मेरा आने वाला कल
और मेरा अपना आज हो तुम
जो मैं जानना भी न चाहूँ
ऐसा एक खोया हुआ राज़ हो तुम
मुट्ठी में बंद मेरी खुशियाँ
और आँखों में क़ैद
मेरे सपनो की परवाज़ हो तुम
जिसकी वजह से मुझे खुद पर भरोसा है
मेरे जीवन के हर पल में बसा
एक सुनहरा कल
और खूबसूरत आज हो तुम
मेरे जीवन के साज़ की आवाज़ हो तुम
मेरा आने वाला कल
और मेरा अपना आज हो तुम
जो मैं जानना भी न चाहूँ
ऐसा एक खोया हुआ राज़ हो तुम
मुट्ठी में बंद मेरी खुशियाँ
और आँखों में क़ैद
मेरे सपनो की परवाज़ हो तुम
जिसकी वजह से मुझे खुद पर भरोसा है
मेरे जीवन के हर पल में बसा
एक सुनहरा कल
और खूबसूरत आज हो तुम
मेरे जीवन के साज़ की आवाज़ हो तुम
Subscribe to:
Comments (Atom)